संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अवकाश प्राप्त शिक्षक व कवि वकील सिंह का निधन उनके पैतृक गांव भकुरा में हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। श्री सिंह से अपने जीवन काल में 35 वर्षो तक लग़ातर शिक्षण कार्य से जुड़े रहे। शिक्षण कार्य के अलावें कविता पाठ करना तथा सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना उनके आदत में सुमार था। उनके कविता पाठ से ग्रामीण काफी प्रभावित होते थे। उनके पुत्र अमलेश सिंह ने बताया कि वर्तमान समय के प्रसिद्ध भोजपुरी कवि सत्येंद्र नाथ दूरदर्शी सिंह के शिष्य रहे हैं। शिक्षक के निधन से गांव के लोग शोक संतृप्त हैं। उनका अंतिम संस्कार सेमरिया घाट पर किया गया। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में रामविलास साह, प्रदीप सिंह, अरुण सिंह, शंभु सिंह, टूना सिंह सहित दर्जनों थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग