सारण तटबन्ध के परशुरामपुर दियारा क्षेत्र में आई बाढ़ का मुजफ्फरपुर डीएम ने किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। सारण तटबन्ध के परशुरामपुर दियारा क्षेत्र में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परशुरामपुर हाई स्कूल में शरण लिये चक्की सोहागपुर गांव के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। पीड़ितों ने बाढ़ के पानी से एक युवक को डूबने से हुई मौत का दुखड़ा सुनाया। कहा कि घर-बार सबकुछ बाढ़ के पानी मे डूब गया। गांव छोड़ सभी लोग हमलोग इस तटबन्ध पर विद्यालय में शरण लिए हुए है। खेत खलियान घर द्वारा सब छोड़ आये है। एक फूटी पैसा नही है कि बीमार होने पर दवा कर सके। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मवेशियों का चारा व हमलोगों की भोजन का व्यवस्था की गई है। जिससे जान प्राण बची हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। दो एनडीआरएफ टीम के साथ परशुरामपुर, मकसूदपुर, मधुबनी, चक्की खुशबू गुप्ता, एसडीएम अनिल कुमार दास, सीओ, बीडीओ शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग