मशरक: काम से वापस घर जा रहें बिजली मिस्त्री को बाइक सवार ने मारा धक्का, घायल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक – महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बिजली मिस्त्री प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम बाजार क्षेत्र में करता है। घायल को इलाज के लिए समाजसेवी कुंदन सिंह ने अपनी चार चक्का वाहन से पीएचसी में भर्ती कराया जहां घायल मिस्त्री की पहचान कवलपुरा गांव निवासी तिलक राय के 60 वर्षीय पुत्र झूलन राय के रूप में हुई। समाजसेवी कुंदन सिंह ने बताया कि घायल सड़क किनारे घायलावस्था में तड़प रहा था आने जाने वाले कोई मदद नहीं कर रहे थे तो उन्होंने उसे अपनी गाड़ी से पीएचसी पहुंचा और फोन कर उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मशरक काम करने के लिए गये थे वही से वापस आने के दौरान किसी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गये है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग