रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के छपरा सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में जारी 12वीं बिहार राज्य वूशु प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को वरुण प्रकाश राजा, संजय पाठक, दिनेश मिश्रा, सीईओ बिहार वुशू संघ, सुमन मिश्रा, महासचिव बिहार वुशु संघ, डॉ. हरेन्द्र कुमार सिंह चेयरमैन सीपीएस ग्रुप, डॉ. बी. प्रियम फाउंडर स्कॉलार एवोड स्कूल – सह-उपाध्यक्ष, बिहार वूशु संघ के द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न जिलों से आये तकनीकी पदाधिकारियो को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के शांशौ वर्ग में 88 अंक लेकर सारण की टीम विजेता रही। वहीं 59 अंक लेकर बक्सर की टीम दूसरे स्थान पर और 40 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं ताउलु वर्ग में मुज़फ्फरपुर 83 अंक लेकर प्रथम रही। पटना की टीम 40 अंक ले कर दूसरे स्थान पर रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग