संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भाई- बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में धूम- धाम से मनाया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर बहने भाई का मुँह मीठा कराते हुए तिलक लगाकर राखी बांधने के साथ लंबी उम्र की कामना की तो भाइयो ने भी अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार भेंट करते हुए जीवनपर्यंत राखी का मोल निभाते हुए बहन की रक्षा करने का वचन दिया। साथ ही आचार्य और ब्राह्मणों ने भी अपने यज्ञमानो की कलाई पर मंत्रोच्चार के साथ रक्षासुत बांधकर उनकी मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद दिया।कई जगहों पर लोगों ने पेड़ को भी रक्षासुत बांधकर पेड़ो की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान मिठाई और राखी की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वही शनिवार से भादो का महीना शुरू होने के चलते ज्यादातर महिलाये अपने भाइयो को राखी बाँध अपने घर को लौट गई। जिससे सड़को पर वाहनों का परिचालन अन्य दिनों के मुकाबले अधिक रही।
फ़ोटो- (रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांध मिठाई खिलाती बहन)


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग