- महिला मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन का सस्वर गायन बना आकर्षण का केंद्र।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय से सटे सतुआ गांव में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जहाँ महिला मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन का सस्वर गायन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अष्टयाम के आयोजन से गांव सहित आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया सुरेश साह ने बताया कि शिव पार्वती फ्लावर मिल उदघाटन के उपलक्ष्य में अष्टयाम का आयोजन किया गया है। उक्त फ्लावर मिल में आटे के साथ-साथ सूजी, मैदा, चोकर आदि का भी उत्पादन किया जाएगा। जिससे प्रखंड स्तर पर ही दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद का लाभ मिलेगा।
फोटो- (हरिनाम संकीर्तन का गायन करती महिला मंडली)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग