राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाजार जा रहे युवक को गांव के ही युवकों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के गढ़देवी बाजार के पास का है। पीड़ित कराह निवासी पंकज कुमार ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि समान खरीदने के लिये हरपुर बाजार जा रहे थे। इस बीच जैसे ही गढ़देवी बाजार के पास पहुँचे तबतक एक ही बाइक पर सवार हो कर हरपुर की ओर से आ रहे अशोक सोनी, कृष्णा सोनी और अमित सोनार मेरे साथ गाली- गलौज करने लगे।इससे पहले की मैं कुछ समझ पाता तीनों मेरे उपर टूट पड़े और मारपीट कर जख्मी कर दिया।बचाव में मेरे चाचा आये तो नामजदों ने उनपर भी रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया और गले से चेन छीन लिया। आसपास के लोग जुटे तबतक नामजद फरार हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग