राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के कोंध पंचायत में प्रशासनिक रोक के बावजूद मुखिया द्वारा जबर्दस्ती पुलिया का निर्माण कराये जाने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है .इस मामले को लेकर भूस्वामी ने स्थानीय थाने में मुखिया हीरा देवी एवं मुखियापति वकील राय पर प्राथमिकी दर्ज करायी है .दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि मुखियापति जबर्दस्ती मेरे जमीन में दो पुलिया का निर्माण करा रहे है जबकि इसकी शिकायत मैंने पूर्व में डीडीसी ,बीडीओ एवं स्थानीय थाने में की थी . मालूम हो कि पंचायत की मुखिया द्वारा मनरेगा योजना से कोंध मही नदी से माली टोला जानेवाली सड़क में पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था जिसकी शिकायत के बाद स्थानीय प्रशासन ने मुखिया को निर्माण कार्य रोकने एवं यथास्थिति बहाल करने का आदेश दिया था .रोक के बावजूद मुखिया द्वारा कार्य कराया जा रहा था .थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है .


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग