राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के उसरी व चैनपुर खराटी गांव से पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई गोपाल कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर उसरी के परमा महतो, चैनपुर खराटी के संजय नट, गणेश मुसहर, इंदल नट की पत्नी प्यारी नट को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसरी गांव निवासी परमा महतो के घर छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चैनपुर खराटी महादलित बस्ती से संजय नट के घर से पांच लीटर देशी चुलाई शराब तथा गणेश मुसहर के घर से पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया। वहीं छापेमारी के दौरान दोनों धंधेबाज फरार हो गये। पुलिस परमा महतो, संजय नट, गणेश मुसहर व प्यारी नट पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग