राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बुची सरेया गांव में शराब की बिक्री कर रही एक महिला धंधेबाज को पुलिस ने 25 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला उक्त गांव की भागरथी सिंह बताई गई है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। वही भटौरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर रामदेव मांझी के यहां से 5 लीटर महुआ चुलाई बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार हो गया था। इधर पुलिस गिरफ्तार महिला धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दी है। बतादें की पुलिस शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। जिससे धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग