- दोपहर बाद तक फरियादियों की जुटी रही भीड़
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना परिसर बनियापुर में शिविर लगाकर शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामलों का निबटारा किया गया। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया कि शिविर में पूर्व से दर्ज 07 मामले एवं एक ऑन द स्पॉट मामले का दिनों पक्षों की रजामंदी से निष्पादन किया गया।वही चार नए मामले दर्ज किए गए।शेष बचे मामलों की जांच- पड़ताल के बाद निष्पादन किये जाने की बात बताई गई। सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित बताए जाते है। दोपहर बाद तक थाना परिसर में फरियादियों की भीड़ जुटी रही। मौके पर एसआई गुलाम मुर्तुजा प्रभारी सीआई लालदेव पासवान सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे।जनता दरबार मे जमीनी विवाद के मामलों का पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से निबटारा किये जाने से उपस्थित लोग काफी प्रसन्न दिखे।
फ़ोटो- (शिविर में मामलों का निष्पादन करते पदाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग