राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। भाजपा से रिश्ता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तरैया बाजार के चौक पर धरना दिया। तरैया विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा। विधायक श्री सिंह ने धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आनेवाले समय में बिहार की जनता जनमत के विरुद्ध सरकार गठन के लिए उन्हें सबक सिखाएगी। पलटूराम नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की बनी छवि को फिर से बिगाड़ने के लिए बेमेल गठबंधन किया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने जनता के साथ धोखा किया है। बिहार की जनता कभी माफ नही करेगी। धरना कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, उपेन्द्र सिंह, गुड्डू कुशवाहा, अरविन्द सिंह, राजेन्द्र कुशवाहा, रवि सिंह, शत्रुध्न सिंह, धर्म सिंह, अमित सिंह, ललन महतो, अनिल सिंह, शैलेन्द्र कुशवाहा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा