राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के राजधानी फतेहपुर गांव में रात्रि समय एक युवती का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृता के भाई ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही मिथिलेश कुमार, बच्चा साह, शीशा देवी, मनीष कुमार और नीलू कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित युवक का कहना है कि रात्रि समय में जब परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। तभी मिथिलेश कुमार ने अपने बाइक पर बैठाकर उसकी बहन को अपहरण कर ले कर चला गया। इस बात पर पूछने पर अन्य आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। अपहृत युवती अपने साथ दो लाख रुपये नगद व पांच थान गहना लेकर गई हुई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग