राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से शराब के साथ गिरफ्तार दो धंधेबाज समेत तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि चंचलिया गांव से शराब के साथ गिरफ्तार मनोज मांझी, शाहनेवाजपुर गांव से गिरफ्तार कृष्णा मांझी तथा एससी-एसटी कांड के नाम से फरार अभियुक्त डुमरी गांव निवासी कुणाल सिंह को पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पर आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें शनिवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग