अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ नहीं बल्कि बिहार के साथ विश्वासघात किया है। बिहार की 13 करोड़ जनता के साथ विश्वासघात किया है, उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को अपराह्न मे जलालपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कहीं। वे पार्टी द्वारा आयोजित जनादेश से विश्वासघात के विरोध में धरना कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी नहीं माफ करेगी। विश्वासघाती को तो कोई माफ नहीं करता है। ईश्वर भी माफ नहीं करते हैं, धरती भी माफ नहीं करती है, आकाश भी माफ नहीं करता है। नीतीश कुमार अति महत्वाकांक्षा के कारण वैसे लोगों के गोद में चले गए जिनके खिलाफ में ही उनकी उत्पत्ति हुई थी। अति महत्वाकांक्षा पालकर उन भ्रष्टाचारियों की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने बिहार के विकास के काम में बाधा पहुंचाने का काम किया है। एनडीए की सरकार ने 2014 के बाद बिहार में कई विकास की योजनाएं शुरू की। यहां की सड़कों को बेहतरीन बनाया। कई सड़क व रेल पुलो का निर्माण कराया। हर घर बिजली पहुंचाई। केन्द्र सरकार ने 150 लाख करोड़ का पैकेज देकर बिहार की स्थिति को सुधारा।
मोदीजी की सरकार ने जेपी सेतु, वीर कुंवर सिंह सेतु तथा जर्जर गांधी सेतु का पुनर्निर्माण करने के लिए 14000 करोड रुपए लगाकर उसे जनता को समर्पित किया। नीतीश कुमार एक झटके में निकल गए। वह गिरगिट से भी तेज गति से रंग बदलने में माहिर हैं। जनता उनको जरूर जवाब देगी। आजादी का 75 वां साल पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव में इन्होंने खलल डालने का काम किया है, लेकिन कोई खलल पड़ने नहीं दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी की सरकार ने 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न, कोरोना के 200करोड़ से ज्यादा नि:शुल्क टीके, जो विरोधी हैं है उनको भी लगाने का काम किया है। तिरंगा यात्रा में जिस तरह से देशवासियों से सहयोग मिल रहा है उससे नीतीश कुमार घबरा गए थें। इनको जनता जरूर सबक सिखाएगी। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए जो भी कठोर कदम उठाना पड़ेगा हम उठाएंगे। हम राज्य की विकास की गति को तेज करने के लिए कृत संकल्पित है। लेकिन नीतीश कुमार ने धोखा देकर बिहार के विकास को ठप करने का काम किया है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम नारायण सिंह, उमेश तिवारी मनोज पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन उमेश तिवारी ने किया। मौके पर श्याम बिहारी अग्रवाल, शीला नाथ सिंह, जयप्रकाश तिवारी, सोनू पांडेय, सिद्धेश्वर सिंह, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज पांडेय, मिथुन, मिथिलेश पासवान, नीतेश पांडे, प्रवीण सिंह बृजभूषण सिंह, संजय यादव परसुन्नदत्त त्रिवेदी, रविंद्र राय,धनंजय सिंह, राजीव सिंह अनिल कुमार सिंह, विकास सिंह पंकज सिंह, निलेश सिंह सहित दर्जनों अन्य भी थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा