संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों ने शनिवार को शिवाजी नगर माँझी से प्रखंड मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में हाथ में तिरंगा लिए भैया बहनों ने राष्ट्रीय गीत एवम वंदे मातरम गाया। इस अवसर पर भैया बहनों ने आन तिरंगा,शान तिरंगा,घर-घर में हो एक तिरंगा, भारत माता की जय,तथा वंदे मातरम आदि का जयघोष किया।तिरंगा यात्रा माँझी दक्षिण टोला थाना बाजार होते हुए माँझी ब्लॉक परिसर स्थित स्वतन्त्रता सेनानी पण्डित गिरीश तिवारी के आदम कद प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य आदि अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग