संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड की सभी 25 पंचायतों के पैक्स कार्यालय भवन परिसर में रविवार को पैक्स अध्यक्षों द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया। जहां पंचायत स्तरीय प्रतिनिधियों व आम कृषकों की मौजूदगी में पैक्स संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कई आवश्यक प्रस्ताव भी पारित किए गए। पैक्स अध्यक्षों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से तिरंगा वितरित किया गया। कौरुधौरु पैक्स कार्यालय परिसर में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुमार राजन ने कार्यकारिणी के कार्यों की बारीकी से जानकारी दी। अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह सहित कई अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर मौजूद लोगों के बीच आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पैक्स अध्यक्ष ने एक सौ इक्कीस तिरंगे का वितरण किया।इस अवसर पर रविंद्र सिंह, प्रभुनाथ महतो ,सिकन्दर सिंह, तारकेश्वर सिंह, हरेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, मनीष कुमार ठाकुर, शत्रोहन महतो, चन्देश्वर राम तथा हरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग