रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्ण नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए एकमा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को नशा सेवन करने से होने वाले समाजिक प्रतिष्ठा की क्षति व जानलेवा बीमारियों की जानकारी चिकित्सक व समाजसेवियों के द्वारा दिया गया। इस मौके पर शिक्षक नेता अरविन्द कुमार व डॉ एसडीपी यादव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद स्वयं सेवी संगठन जानकी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन शिक्षाविद भूपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें नशा मुक्त बिहार बनाने में सरकार को हर संभव सहयोग करने का निर्णय किया गया। इस मौके पर प्रेमनाथ मिश्र, वीरेन्द्र कुमार यादव, प्रो अजीत कुमार सिंह, राज्य सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत शिक्षक डॉ. शशि भूषण शाही, कमल कुमार सिंह, सुनील कुमार साह, ईश्वर दयाल सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, रंजीत कुमार सिंह, कुमार ऋषिकेश, धनंजय कुमार आदि इस आयोजन में शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग