राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के सलेमपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग एक सौ मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में छपरा के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन तथा माँझी पीएचसी में पदस्थापित डॉ बिनोद सिंह, ड़ॉ वरुण कुमार सिंह तथा डॉ गुंजन सिंह आदि ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। डॉ राजीव रंजन ने कहा कि गरीब मरीजों को सहज ढंग से बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आश्रम द्वारा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है। मौके पर आश्रम के संचालक स्वामी अतिदेवा नन्द जी महाराज ,लालबाबू सिंह तथा बिजेन्द्र कुमार तिवारी शिक्षक रामनारायण सिंह तथा प्रिंस कुमार पांडेय आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग