राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार रसूलपुर थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल ने जमनपुरा गांव में छापेमारी कर 45 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस ने सौ लीटर अवैध देशी शराब को मौके पर विनष्ट कर दिया। पुलिस ने इस दौरान अवैध शराब के कारोबारी ठग महतो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने गश्ती के दौरान तेलियाडीह गांव के जनार्दन राम, सरावं गांव के भृगुनाथ प्रसाद, विकास कुमार महतो व जमनपुरा गांव के मोहन प्रसाद को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बेनौत बाजार से गिरफ्तार किया। उधर एकमा पुलिस ने शराब पीकर परसागढ़ बाजार में हंगामा कर रहे कमलेश साहनी को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग