राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। छपरा-सीवान नेशनल हाइवे 531पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव के समीप बाइक की अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक सवार दम्पति घायल हो गए। बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने घायल दम्पति को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दम्पति को घर जाने की अनुमति दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार कर रही महिला को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कर पलट गई और बाइक सवार दम्पति घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग