राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। छपरा-सीवान नेशनल हाइवे 531 पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाने के सामने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एकमा पुलिस ने अनियमित ढ़ंग से वाहनों के परिचालन करने के आरोप में 16 वाहन चालकों से आठ हजार रुपये जुर्माना की वसूली की गई। वहीं अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग