राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में कटोखर गांव के शकीर हुसैन, खानपुर गांव के भीम मांझी, रेखा देवी, मदनसाठ गांव के सुजीत कुमार साह, चड़वा के टोला गांव की आरती देवी, अतरसन गांव की निभा देवी, आमड़ाढ़ी गांव की बेबी देवी, छित्रवलिया गांव के आशुतोष कुमार राय, नवतन बाजार गांव के राजमणि देवी व मगुरहां मशरक गांव के अशोक कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग