राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के क्षेत्रों में धूमधाम से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के मौके पर जश्न- ए- आजादी का पर्व पूरी भव्यता व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार व अंचलाधिकारी मोहित सिनहा के साथ नगरा ओपी थाने के पुलिस इंस्पेक्टर शिवनाथ राम, के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगरा प्रखण्ड प्रमुख अमरपति देवी ने झंडा तोलन किया। इस मौके पर नगरा प्रखण्ड प्रमुख ने कहा की आज भारत अपना 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर भारत के प्रत्येक घरों पर तिरंगा झण्डा शान से लहरा रहा है। इससे हमें स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का अहसास करा रहा है। इस साल 75वां वर्षगांठ होने की वजह से इस दिन इसकी महत्वता और बढ़ जाती है। भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए एक सुखद और आनंद का पल है, इस दिन पर हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करता है, जिनके खून पसीने और संघर्ष से हमें आजादी नसीब हुई। वहीं जबकि नगरा ओपी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष शिवनाथ राम ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। खैरा पंचायत भवन पर मुखिया नीतु सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता के समक्ष तिरंगा झंडा को फहराया, वही खैरा थाने के परिसर में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बीडीओ व अंचालाधिकारी के साथ प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रसाद चौरसिया, उपप्रमुख हरिराय की मौजूदगी में झंडा तोलन किया। 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगरा क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों पर झण्डा फहराने के साथ ही क्षेत्र के सभी महादलित बस्ती में के साथ गैर सरकारी संस्थानों, सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। वहीं एस एस पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं ने खैरा बाजार पर तिरंगा यात्रा निकाला। इस अवसर पर, तकियाँ पंचायत मुखिया शैलेश कुमार यादव, कोरेया पंचायत मुखिया ललित प्रसाद यादव, नगरा मुखिया प्रतिनिधि संजीत विक्रमा राय, जगदीश पंचायत मुखिया अशोक साह, कादीपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्रा, खैरा पंचायत के पूर्व मुखिया सत्रुध्न भक्त, रवि प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग