राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा के नगर थाना क्षेत्र के तेलपा चांदनी चौक पर अपराधियों ने एक युवक के सर में गोली मार दिया है। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला निवासी पिंटू सिंह (38वर्ष) पिता सुरेश सिंह के रूप में हुई है। युवक को गंभीर अवस्था मे ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवक के सर में दो गोली के निशान बताये जा रहे है।सर में गोली लगने से स्थिति नाजुक बताई जा रही है। गोली लगने की खबर मिलते ही अस्पताल में जानने वालों का भीड़ लग गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक घर से तेलपा की तरफ जा रहा था तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दिया। युवक पिंटू घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा जिसे ईलाज के लिए सादर अस्पताल लाया गया। गोलीकांड और विवाद का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक जमीनी कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। जमीनी विवाद के कुछ दिन पूर्व भी विवाद हुआ था जिसको लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लग गया। घायल युवक के पहुचते ही कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद जांच में पहुची पुलिस सभी बन्दुओ पर गहराई से जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग