- डीएम व एसपी ने श्यामचौक के महादलित बस्ती में झण्डातोलन में हुए उपस्थित, लोगों को दिया संदेश
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा के अलग अलग जगहों पर झंडोतोलन का आयोजन हुआ। जिले में मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में हुई।जहा सारण प्रमंडल के कमिश्नर पूनम से झंडतोलन किया। जिसके बाद अलग अलग जगहों पर झंडतोलन हुआ, आयुक्त कार्यालय में पूनम तथा समाहरणालय में जिलाधिकारी राजेश मीना, पुलिस अधिक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित जीके तमाम सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोतोलन के साथ ही हर घर तिरंगा लहराया गया। राजेंद्र स्टेडियम में जिला को संबोधित करते हुए कमिश्नर पूनम ने कहा कि देश और राज्य के विकाश में प्रत्येक नागरिक का विशेष योगदान है हम सभी को आपसी सौहार्द और प्रेम भाईचारा के साथ देश राष्ट्र के बारे में सोचना चाहिए।इन्होंने जिला और प्रमंडल में किये गए विकाश के बारे में भी चर्चा किया। आजादी के 75वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के रूप में पूरे जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। आजादी के वर्षगांठ पर सभी लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्टेडियम और अलग अलग कार्यालयों में पुलिस के जवानों द्वारा परेड के माध्यम के मुख्य अतिथि और झंडा को सलामी दी गई। स्टेडियम में पूनम ने पुलिस के टुकड़ी का अवलोकन किया। जिला सहित प्रखंड कार्यालय और सभी थानों पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रखंड कार्यालयों पर अंचलाधिकारी और प्रखंड विकाश पदाधिकारी द्वारा झंडा फहराया गया तथा जिले के सभी थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा झंडा तोलन किया गया। जिले के सभी पंचायतों के महादलित बस्ती में झण्डातोलन किया गया। इसी क्रम में सारण जिलाधिकारी राजेश मीना, पुलिस अधिक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार छपरा शहर के श्यामचौक स्थित दलित बस्ती में झण्डातोलन के मौके पर उपस्थित रहें। वहीं महादलित लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ ही शराब बंदी के बारे में लोगों को संदेश दिया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी