राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा में 501 फीट का तिरंगा ले हजारो युवाओं ने  शहर का किया भ्रमण, देखने के लिए सड़क पर उमड़ी भीड़

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। हिंदुस्तान देश की आजादी के 75वे वर्ष पर पूरे देश में आजादी की अमृत महोत्सव मनाई जा रहा है। इसी क्रम में छपरा के युवाओ द द्वारा छपरा शहर में भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। 501 फिट लंबा और 10 फिट चौड़े तिरंगा के साथ हजारों की संख्या में युवाओ और बुजुर्गों ने शहर का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर शहरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। रविवार के दोपहर ने निकाली गई यात्रा का नेतृत्व विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता कर रहे थे। यात्रा निकलने से पूर्व भारत माता की पूजन के साथ अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया जिसके बाद तिरंगा यात्रा पूरे शहर में नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान किया। तिरंगा यात्रा शहर के नगर परिषद से निकल कर योगिनिया कोठी,कचरी स्टेशन,मेवालाल चौक, मोना चौक,कटहरी बाग के रास्ते साहेबगंज होते हुवे थाना चौक, डांक बंगला रोड, अस्पताल चौक,दरोगा राय चौक से होकर छपरा स्टेशन पहुंची तिरंगा यात्रा में रथ पर सवार भारत माता और साथ में डीजे साउंड भी सामिल रही जिसमें देश भक्ति गीतों पर पूरे शहर के वासी झूमते नजर आए, तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय,वंदे मातरम्,हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे अनेकों उद्घोष युवाओं द्वारा पूरे यात्रा में लगाए गए। तिरंगा यात्रा का नेतुत्व कर रहे लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हमारे देश के अनेकों युवाओं ने अपनी प्राणों की आहुति दे दी थी, कितने माताओं ने अपनी मांग की सिंदूर खोया था अनेकों पत्नियों ने अपना पति को खो दिया था,अनेकों बहनों ने अपना भाई को देश की आजादी में खो दिया था तब जाकर हमरा देश आजाद हुआ था आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मानाया जा रहा है इसी क्रम में अपने देश के सैनिकों के हौसला बुलंद करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाला गया है।