राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। देश की आज़ादी के 75 वा साल पूरा होने की खुशी में पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। हर भारतवासी अपने अपने घरों में तिरंगा फहरा रहा है, कही तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।इसी क्रम में छपरा के सैंड आर्टिस्ट और कुशल गोताखोर अशोक ने आज नदी की धारा में शव आसन में लेटकर तैरते हुए अपनी छाती पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया।नदी की धारा के बीच में हवा के झोंके से लहरा रहा तिरंगा बहुत ही आकर्षक लग रहा है। अशोक के इस करतब का चर्चा जोरों पर है। उफनती गंगा के लहरों पर अशोक के इस प्रदर्शन को लोग सराहना कर रहे है। अनोखा करतब करने वाले अशोक सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक सफल गोताखोर है। गोताखोरी के संग बेहतरीन पेंटर और सैंड आर्ट कलाकार भी है। इनके सैंड आर्ट को सोनू सूद से लेकर लालू यादव प्रशंसा कर चुके है। अशोक प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर अनोखे और अनूठे तरीके से तिरंगा फहरा चर्चा का विषय बने रहते है। पिछले वर्ष अशोक बाढ़ के विभीषिका के बीच 40 फ़ीट गहरे पानी मे तिरंगा लहराता था लगभग दो घंटे तक पानी मे शवासन कर तिरंगे को लहराते रहना अशोक के लिए चुनौती था लेकिन दोस्तो के मदद से यह सफल रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग