राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा आह्वान का असर का छपरा में व्यापक तौर पर देखने को मिला जिला के सभी घरों पर तिरंगा लहराते हुए दिख रहा है। देश के प्रति सम्मान और प्रेम को जाहिर करती तस्वीर में हर घर पर शान दे तिरंगा लहराते हुए दिख रहा है। शहर के अधिकतम मकानों पर लोगो ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा सजाए हुए है। छपरा शहर के नगर निगम क्षेत्र में 32 हजार मकान है तथा 1.95 लाख की आबादी है। शहर के तकरीबन सभी घरों पर तिरंगा देखने को मिला। युवाओं का तिरंगा यात्रा और छपरा जंक्शन का सजावट जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार को निकाले गए 501 फ़ीट का तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में शहरवासी युवा और बुजुर्ग सम्मिलित हुए। इस तिरंगा यात्रा के प्रति युवाओं में उत्साह दिखा। वहीं छपरा स्टेशन आकर्षक सजावट चर्चा का विषय बना हुआ है। तीन रंग के रंगीन रोशनी से सजा छपरा जक्शन पर वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भीड़ जुट रही।छपरा के युवा अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से स्टेशन के आकर्षण सजावट को पोस्ट और शेयर कर रहे है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग