- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया, 12 लोग जख्मी
राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। थाना क्षेत्र के टेकनिवास बाजार पर रविवार की सुबह जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में झड़प हो गया। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। हवाई फायरिंग भी हुई लेकिन कोई हताहत नहीं है। दोनों तरफ से ईंट पत्थर, लाठी डंडे के साथ जमकर मारपीट हुई और फायरिंग की गई। घटना की सूचना पर रिविलगंज थाना पुलिस के साथ आधा दर्जन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर दो खोखा बरामद किया। टेकनिवास बाजार सुबह ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। घटनास्थल पर डीएसपी भी पहुंचे। रिविलगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि फर्द बयान पर 45 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दो खोखा बरामद किया गया है। घायलों में राजेंद्र साह, शांति देवी, सीमा कुमारी, सावित्री देवी, सरिता कुमारी, महेश प्रसाद गुप्ता, दिलिप कुमार साह और सागर कुमार साह एक पक्ष से जबकि मंगल राय के पक्ष से चार लोग घायल हैं। घटना को लेकर स्थिति तनाव पूर्ण है लेकिन पुरी तरह नियंत्रण में है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग