राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन सभागार में संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए विधान पार्षद सह राज्याध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ केदारनाथ पाण्डेय ने संघ के पदाधिकारियों को संघीय विधान, अधिकार एवं कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की। शपथ लेने वाले जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, उपाध्यक्ष डॉ. अनवारूल हक़ एवं मनोज कुमार, सचिव विद्यासागर विद्यार्थी, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार सिंह, डॉ, जफर हुसैन, डॉ. दीनबंधु मांझी, आमोद कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी,कोषाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार,परीक्षा अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी,परीक्षा सचिव रमेश लाल साह, सदस्य राज्य कार्यसमिति कुमार अर्णज़, प्रमंडल कार्यसमिति सदस्य अनित शुक्ला एवं सतीश कुमार शामिल हैं। शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह कि अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष भरत प्रसाद एवं संचालन अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ठाकुर ने किया।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम