राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया थाना व अंचल कार्यालय का स्थल परिवर्तन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन से तरैया थाना एवम अंचल कार्यालय नए स्थलों पर संचालित होंगे। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया की नया थाना भवन बन जाने के बाद तरैया थाना को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है।15 अगस्त को नए थाना भवन परिसर में ही झंडोतोलन होगा। ज्ञातव्य हो की रेफरल अस्पताल तरैया के बगल में पहले जो एसएसबी कैंप था।उसी परिसर में थाना को शिफ्ट किया गया है।वही अंचल कार्यालय पहले प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भू अभिलेखागार कक्ष में संचालित हो रहा था।अब प्रखंड कार्यालय से पश्चिम नवनिर्मित पंचायत भवन कक्ष में अंचल कार्यालय संचालित होगा। सीओ अंकु गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए 15 अगस्त से नए भवन में अंचल कार्यालय संचालित होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग