राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्थानीय प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चंचौरा मे लोहिया स्वच्छता अभियान मे फ़र्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पर्यवेक्षक का बहाली करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में चंचौरा गांव निवासी अमरजीत कुमार ने एक लिखित आवेदन देकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीएम से शिकायत कर इसकी जांच करने करने तथा बहाली को रद्द करने की मांग की है । आवेदन में कहा गया है कि स्थानीय प्रखंड के बनपूरा गांव निवासी तारकेश्वर दुबे के पुत्र अजित दुबे ने चंचौरा पंचायत का फ़र्जी निवास बनाकर अधिकारियों के मिली भगत से लोहिया स्वच्छता अभियान मे पर्यवेक्षक के पद पर बहाल हो गया है ।हालांकि इस सम्बंध मे पूछे जाने पर स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र पारासर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग