राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। इग्नू के विभिन्न कोर्सेज में नामांकन की तिथि को विस्तारित किया गया है।इग्नू के डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रो.चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जुलाई सत्र के लिए नामांकन तथा री रेजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 25 अगस्त तक विस्तारित कर दिया गया है।कोऑर्डिनेटर डॉ चंद्रभूषण सिंह तथा असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय यादव ने बताया कि इग्नू द्वारा संचालित कोर्सेज में नामांकन कराने के लिए अनुसूचित जाति तथा जनजाति से आनेवालों छात्र-छात्राओं को उन्मुखीकरण कार्यकर्म के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है।इन वर्गों से सम्बद्ध छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन निशुल्क नामांकन का प्रावधान किया गया है। नामांकित छात्र-छात्राओं का असाइनमेंट डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में स्थित इग्नू के स्टडी सेंटर पर प्रत्येक कार्यदिवस को 11 बजे से 2 बजे तक जमा किया जा सकता है। इग्नू में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 150 प्रोग्राम संचालित किए जाते हैं, कोई भी व्यक्ति नियमित शिक्षा के साथ इग्नू में नामांकन करा कर एक साथ 2 डिग्री ले सकता है। वैसे लोग जो किसी कारण बश नियमित कक्षाओं में भाग नहीं ले सकते हैं वे इग्नो में नामांकन करा कर अपनी डिग्री हासिल कर सकते हैं।
इग्नू की डिग्री को यूजीसी से दी जाती है मान्यता
इग्नू की डिग्री की मान्यता यूजीसी द्वारा दी जाती है, साथ में इग्नू की डिग्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य है। इग्नू की स्थापना भारत सरकार के अधिनियम द्वारा 1985 में किया गया था। एसोसिएशन आॅफ इंडियन यूनिवर्सिटीज एवं एआईसीटीई द्वारा भी इग्नो की डिग्री मान्य है। जो लोग किसी कारण बस अबतक एडमिशन नहीं ले पाए हैं वे 25 अगस्त तक नामांकन करा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग