राष्ट्रनायक न्यूज।
नवीगंज (सिवान)। बसौली पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक के साथ दो अन्य को कुचायकोट पुलिस ने 2 कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनकी कार भी जब्त कर ली गयी है। जानकारी के अनुसार बसौली पंचायत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक विजेंद्र यादव एवं बाला निवासी पूर्व बीडीसी प्रत्याशी जितेंद्र साह व बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गेरा डाबर गांव निवासी सत्येंद्र यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिला कुचायकोट में पुलिस ने संदेह के आधार पर गाड़ी पकड़ी। उन्होंने बताया कि एक अनियंत्रित कार आती हुई दिखाई दी, तब पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। उसपर पांच लोग सवार थे। इसमें दो लोग भागने में सफल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग