संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महाराजगंज के पूर्व सांसद गिरिजा देवी के पैतृक आवास इब्राहिमपुर स्थित चंद्रहालय पर बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वैद्यनाथ पाण्डेय की सत्रहवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।जहाँ उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किया। साथ ही क्षेत्र तथा राज्य के लिए किए गए उनके कार्यो को याद कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जहाँ जरूरतमंदों के बीच मुफ्त जांच एवं दावा का वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर पूर्व सांसद गिरिजा देवी,मनीषा प्रियम,बृजमोहन सिंह,परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह, भगवानजी शर्मा, संजय यादव, इंद्रजीत महतो, मुरारी सिंह, कराह मुखिया अरुण दास, विनोद मांझी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


फ़ोटो(पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग एवं चिकित्सा शिविर का उदघाटन करती पूर्व सांसद)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग