राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 40 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर का है। एसआई सुधा कुमारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि जहांगीरपुर में शत्रुघ्न कुमार साह और शैलेश कुमार द्वारा शराब की विक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए शैलेश कुमार के घर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस बल को देख दो लोग भागने लगे। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में 40 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।गिरफ्तार लोगों में शत्रुघ्न कुमार साह और शैलेश कुमार शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग