राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत 26 जुलाई को बनियापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में फाइनेंस कर्मी से 31हजार रुपये की लूट हुई थी। जिस मामले में बनियापुर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सिवान जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बलऊ निवासी चंदन कुमार और एकमा के राजा यादव शामिल है। साथ ही लूटी गई मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।मामले में कांड संख्या 390/22 दर्ज की गई थी। जिसमें दो अज्ञात अपराधकर्मियों को नामजद किया गया था। प्राथमिकी पीड़ित फाइनेंसकर्मी वैशाली जिले के गंगाब्रीज थाना क्षेत्र के तेरसिया निवासी अरबिंद कुमार के फर्दबयान पर दर्ज की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग