अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया। सुबह से ही सभी का उत्साह चरम पर था| विद्यालयों के बच्चों ने पोषक क्षेत्र में भारत माता की जय ,वंदे मातरम, जय हिन्द, इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ प्रभात फेरी निकाललोगों मे देशभक्ति का भाव जगा दिया। सुबह मे सांसद आवास, राम जानकी संगीत महाविद्यालय तथा भाजपा कार्यालय परिसर में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने झंडोत्तोलन किया तथा झंडे को सलामी दी। वहीं प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख उपेंद्र सुमन ने झंडोत्तोलन किया जलालपुर थाना में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ साजन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय बेसिक स्कूल बंगरा में प्रधानाध्यापक अमित गिरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया में शिव कुमार पंडित मध्य विद्यालय संवरी मठ में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय संवरी पूरी टोला मे पूर्व एच एम सुरेन्द्रनाथ मिश्रा ने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरोडीह मे एच एम उत्तम कुमार, संन्यासी उच्च विद्यालय सम्होता में प्रधानाध्यापक प्रभुनाथ यादव मध्य विद्यालय सम्होता मे एच एम आशा देवी में कोपा थाना पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने, प्राथमिक विद्यालय बलडीहा में प्रधानाध्यापक उमेश यादव ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी