राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले में ताबड़तोड़ लूट की घटना हो रहीं है। क्राइम का ग्राफ में इजाफा हुआ है। पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना क्राइम हुआ है। ज्यादातर लूट व चोरी और हत्या की घटना हैं। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक ही दिन दो घटना घटित हुई। छपरा में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नेवाजी टोला चौक स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप में 8 लाख की लूट की घटना के साथ ही चंचौरा बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान से तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। चंचौरा बाजार स्थित दीपक ज्वेलर्स से चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और हार्ड डिस्क भी चोरी कर ली है। पीड़ित दुकानदार ने मुफ्फसिल थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। एक साथ तो बड़ी अपराधिक घटनाओं के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आये दिन बैंकों और सीएसपी में लूट की घटनाएं होती है लेकिन उसका सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाता है। इसका मुख्य वजह है कि अब भी 30 फीसद बैंक शाखाओं में सीसीटीवी खराब है। इसमें ग्रामीण इलाके के ज्यादातर बैंक है। आये दिन बैंकों और सीएसपी में लूट की घटनाएं होती है लेकिन उसका सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग