राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। हबीब भोजपुरी विकास मंच, छपरा के संस्थापक सचिव सह भोजपुरी, हिंदी और उर्दू के जाने माने मशहूर कवि व शायर डाॅ. ऐनुल बरौलवी ने बताया कि 04 सितम्बर को हबीब भोजपुरी विकास मंच, छपरा के तत्वावधान में एक भोजपुरी विमर्श “भोजपुरी- विकास के वर्तमान दशा- दिशा” एवं विराट कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। यह समारोह सेंट्रल पब्लिक स्कूल, विकास नगर, चांदमारी रोड, छपरा के सभागार में दिन के 12.30 बजे से शुरू होगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रो. (डाॅ.) वीरेंद्र नारायण यादव (एम एल सी, बिहार विधान परिषद्) और विशिष्ट अतिथि प्रो. (डाॅ.) लालबाबू यादव, डाॅ. जौहर शफियाबादी (भोजपुरी पुरुष), डाॅ. हरेंद्र सिंह (निदेशक, सीपीएस), मुरारी सिंह (प्राचार्य, सीपीएस), ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा (अ.प्रा. शिक्षा अधिकारी), डाॅ. जीतेन्द्र वर्मा एवं चंद्रकेतु नारायण सिंह (अध्यक्ष, भोजपुरी विकास मंडल, मसरख) होंगे। आमंत्रित कविगण में शुभ नारायण सिंह ‘शुभ’, सुजीत कुमार सिंह ‘सौरभ’, गीतकार निर्भर ‘नीर’, सुरेश कुमार चौबे, अमरेंद्र कुमार सिंह ‘बुलेट’, बैतुल्लाह ‘बैत’ छपरवी, शैलेन्द्र कुमार ‘साधु’, नागेन्द्र गिरी, राकेश विद्यार्थी ‘फौजी’, मोहित कुमार, प्रखर पुंज, शालिनी कुमारी, राजेन्द्र गुप्त, अजय झा, डाॅ. सुधांशु कुमार सिंह, प्रो. पवन कुमार, सुमेश्वर निर्भय, यशवंत कुमार सिंह ‘यश’, रवीश कुमार ‘शानु’ आदि आ रहे हैं। जो अपनी- अपनी भोजपुरी कविताओं, ग़ज़लों और गीतों से समाँ बाँधेंगे ओर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा