राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गंडक नदी के जलस्तर में कमी होने के बाद पृथ्वीपुर में तेजी से कटाव हो रहा है। गंडक नदी के कटाव से धान और परवल का खेत नदी में विलीन हो रहा है। सारण तटबंध से गंडक नदी तक ढ़लाई वाली सड़क का अस्तित्व भी गंडक नदी मिटा रही है। कटाव को देख ग्रामीण चिंतित हैं। पृथ्वीपुर निवासी संतोष गिरि ने बताया कि अब तक कटाव से लगभग दो बीघे की उपजाऊ जमीन नदी के कटाव से ढह चुका है। कटाव को देखने के लिए ना अधिकारी आ रहे हैं और ना नेता। कटाव स्थल से कुछ दूरी पर ही हमलोगों का घर है। रात्रि में सोने के दौरान भी भय बना रह रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से अविलंब कटाव निरोधक कार्य शुरू करने की मांग की। गंडक नदी ने नया कटाव स्थल वृत भगवानपुर मठ के नजदीक बनाया है। गत जून महीने में गंडक नदी ने वृत भगवानपुर मठिया के सामने तेजी से कटाव शुरू की थी। कटाव ने मठ के लगभग एक दर्जन विशाल पेड़ नदी लील गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग