राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर स्मारक पर फूल-माला चढ़ा अमर शहीदों को सदस्यों ने नमन किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी उदय नारायण पांडे के पुत्र हरेकृष्ण पांडे को राष्ट्रीय संगठन के मंत्री गजाधर विद्रोही ने राष्ट्रीय ध्वज देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वाभिमान आंदोलन के कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह, तारकेश्वर भारती, मेराज अंसारी, राज नारायण प्रसाद, ओम प्रकाश प्रसाद, उमेश साह, विपिन शर्मा, रामजी तिवारी, श्यामा प्रसाद, रोहित कुमार, वकील गिरी, विजय पंडित, सुनील, पूर्व मुखिया सुग्रीम सिंह, नन्हू राय आदि ने स्वत्रंता सेनानियों के परिजनों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस अवसर पर समाजसेवी विजय पंडित ने कहा कि आज हमसब स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से हीं खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश की आजादी में इन शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग