राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में बुधवार को विवादित जमीन पर रखे गोबर फेंकने के विवाद में जमकर हुई मारपीट में 7 महिला-पुरूष घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान बंगरा गांव निवासी अवधेश राय की 35 वर्षीय पत्नी प्रमीला देवी, जगलाल राय की 13 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी, मंगल राय की 55 वर्षीय पत्नी सोना देवी, राजेश राय की 35 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी, स्व रामलोचन राय का दो पुत्र 50 वर्षीय पुत्र भुटाई राय, 45 वर्षीय मंगल राय, उमेश राय की 35 वर्षीय पत्नी लालसा देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल प्रमीला देवी के सिर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि जमीन पर गोबर रखा था। उसी जमीन पर विवाद चल रहा है। उसी गोबर को हटाने के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें सभी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग