राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों की मां लाछो देवी ने घटना की लिखित सूचना इसुआपुर थाने में दी है। जिसमें कहा गया है कि पूर्व के विवाद के पंचायती को लेकर उनके पुत्र संजय राय पंचों को बुलाने जा रहे थे। इसी बीच मेरे पट्टीदार नागेंद्र राय, प्रमोद राय, बच्ची देवी तथा पूजा देवी व अन्य दो अज्ञात व्यक्ति हथियार से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। बचाने गए छोटे पुत्र उमेश राय पर भी हथियार से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। हल्ला सुनकर पति व देवर को बचाने गई पुत्रवधू ज्ञान्ती देवी का भी बाल पकड़कर घसीटने लगे। जिससे वह बेपर्दा हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग