राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बीडीओ रंजीत सिंह ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत के कई सरकारी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर सेविका एवं सहायिका को कई आवश्यक निर्देश दिया। डुमरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भी उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों में पठन-पाठन तथा मध्याह्न भोजन को लेकर शिक्षकों से आवश्यक जानकारी ली। वहीं डुमरी पंचायत स्थित अन्य विद्यालयों का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया तथा पठन-पाठन में और अधिक सुधार लाने को लेकर शिक्षकों को निर्देश दिया गया। जांचोपरांत उन्होंने बताया कि शिक्षा में व्यापक सुधार हो इसको लेकर उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। सभी स्कूलों के शिक्षकों को इस बात को लेकर विशेष हिदायत दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग