राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। गश्ती के दौरान रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने अतर सन गांव के समीप छापेमारी कर 13 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान सीवान जिले के रौंदा थाना क्षेत्र के बागौरा गांव निवासी धंधेबाज पंकज चौधरी व मांझी प्रखंड के जैतिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पंडित को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। वहीं इस कार्रवाई के बाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शराब के धंधेबाजों व शराबियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग