राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के मिश्रवलिया गांव स्थित एक निजी विवाह भवन में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक मुखिया महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 28 अगस्त से जलालपुर प्रखंड के कुमना गांव से चौपाल के माध्यम से आमलोगों से मिल कर समस्याओं को सुना जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया की जलालपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के गांव-गांव में भ्रमण किया जाएगा.बैठक में सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, बिरेन्द्र राय, पूर्व मुखिया श्रीराम राय,राजन तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, मुखिया धर्मेन्द्र आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग