राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव के पास बासवारी के बीच बने गरीब जन सेवा संस्था के कार्यालय में आग लगने का मामला गुरूवार को सामने आया। हालांकि मशरक पूरब टोला गांव निवासी संस्था के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह पिता स्व रामनरेश सिंह ने बताया कि आग गांव के नशेड़ियों ने लगाई हैं उनको गलत काम करने और नशा करने से वे लगातार रोकने का काम करते थे उसी के कारण उनके द्वारा पहले भी धमकीं दी गई है। वही आग से कार्यालय जलकर राख हो गया है जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। संस्थान में रखें दर्जनों ग्रंथ भी जल गये हैं। वही आग में गैस सिलेंडर भी फट गये हैं। मौके पर थाना पुलिस पहुच मामले में जांच पड़ताल कर रही है।वही आवेदन दिया गया है जिसमें आधा दर्जन लोगों को आग लगानें के लिए आरोपित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग