नाग पँचपी पर सर्पदंश से किशोर की मौत,बुझा घर का चिराग
मृतुंज्य तिवारी। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। नाग पंचमी पर जहाँ सभी लोग नाग से बचाव व सुरक्षा को ले अपने अपने घरों में पूजा कर रहे थे वही दूसरी तरफ भेल्दी में एक किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई।घर का इकलौता पुत्र की मौत से घर का चिराग बुझ गया।मिली जानकारी के अनुसार अमनौर प्रखण्ड के पैगा मित्रसेन गाँव में श्रीराम महतो के 13 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार को शनिवार शाम साँप ने काट लिया।परिजनों को काफी देर से पता चला।चिकित्सक के पास ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी।चार वर्ष पूर्व मृतक छोटू की पहने की मौत बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी।अब ही पुत्री ही बच्ची हैं।मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई।माँ मीरा देवी अपने पुत्र के शव से लिपट कर रो रोकर बार बार बेहोश हो जा रही थी।पिता श्रीराम महतो के आँखों से आंशु रुकने का नाम नही ले रहे थे।बहन जागृति कुमारी का भी रो रोकर बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग